महराजगंज जिले के नौतनवा और निचलौल में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।
ब्लैक फिल्म और हूटर लगी गाड़ियों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।